अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती सहित सभी अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल हुए। एसडीओ ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों से कहा कि जमीन विवाद के मामलों को शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल में अधिकतर आपराधिक घटनाओं का कारण जमीन विवाद ही है। बैठक में जमीन विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें पाया गया कि गोपालपुर अंचल में जमीन विवाद के कुल 65 आवेदन आए थे। जिसमें 58 आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष सात मामले जो रैयती भूमि विवाद से संबंधित हैं वे लंबित हैं। बिहपुर अंचल में बिहपुर थाना एवं झंडापुर थाना में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 98 आवेदन निष्पादित कर दिया गया है। कुल 4 मामलों में तीन मामला रैयती भूमि विवाद का है एवं एक मामला माफी से संबंधित पाया गया है जो लंबित है। वहीं खरीक अंचल अंतर्गत खरीक बाजार थाना में कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिसमें 50 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। शेष 7 आवेदन रैयती भूमि विवाद से संबंधित है जो लंबित पाया गया है। नवगछिया अंचल अंतर्गत नवगछिया, परबत्ता, कदवा एवं ढोलबज्जा थानाें में कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 110 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। चार आवेदन लंबित पाया गया। रंगरा चौक अंचल अंतर्गत 75 आवेदन में से 61 आवेदन निष्पादित कर दिए गए हैं। 14 आवेदन जिसमें 10 रैयती भूमि विवाद एवं दो आवेदन अतिक्रमण बाद से संबंधित है जो लंबित है।
संवेदनशील मामलों में जमीन का भौतिक सत्यापन करें
एसडीओ ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों से कहा कि जमीन विवाद के संवेदनशील मामलों को निपटाने के लिए जमीन का भौतिक सत्यापन करें। बताया गया कि इस्माइलपुर अंचल में 104 आवेदन में एक सौ आवेदन निष्पादित कर दिए गए है। दो रैयती भूमि विवाद एवं दो मापी से संबंधित मामला लंबित है। नारायणपुर अंचल में कुल 97 आवेदन में से 92 आवेदन निष्पादित कर दिया गया है। पांच मामला लंबित पाया गया। एसडीओ ने कहा कि जिस मामलों का निष्पादन अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष स्तर से नहीं हो पाएगा उसका निष्पादन अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा पाया गया है कि इलाके में हो रही आपराधिक घटनाओं के पीछे अधिकतर में जमीन विवाद है। उन्होंने कहा कि जमीन विवादों के निपटारे से अपराध पर लगाम लगेगा।
