नवगछिया : जन संवाद यात्रा का शहीद गेट बिहपुर में समापन

सूचना/खबरे

नवगछिया : जन संवाद यात्रा के अगुआ राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बिहपुर विस क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र व नौजवान ठगा महसूस कर रहे हैं. जलजमाव, भूमि सर्वे से उपजे तनाव ने लोगों को परेशान कर दिया है. खेतिहर मजदूर व किसान कर्ज में डूब गये हैं. सामाजिक न्याय आंदोलन (बिहार) के नेता रामानंद पासवान व राजद नगर प्रवक्ता अर्जुन शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता को ठग रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इलेक्ट्रोल बांड के नाम पर गरीबों के खून से पूंजीपतियों की तिजोरी भर रहे हैं. राजद के वरिष्ठ नेता अशोक यादव व पुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण विरोधी है.

सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप रही है. जन संवाद यात्रा के समापन सभा की अध्यक्षता डॉ वीपी यादव व संचालन विनोद सिंह निषाद ने किया. सभा को सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के अशोक आंबेडकर, राजद नेता मो सत्तार, हामिद अंसारी व शंकर सहनी ने संबोधित किया. मौके पर पमपम कुमार, श्याम कुमार, अरविंद पासवान, मनोज, कपिलदेव व अन्य मौजूद थे.