2q== 80(5)

नवगछिया: जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर समारोह का हुआ आयोजन

EVENT

नवगछिया:- जिला राजद कार्यालय नवगछिया में गुरुवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान एवं युवा राजद जिलाध्यक्ष कान्तेश कुमार उर्फ टिनू ने संयुक्त रूप से किया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया. इस अवसर पर राजद नेताओं ने अपने संबोधन के माध्यम से कर्पूरी जी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर युवा राजद के जिला प्रवक्ता शुभम यादव, संजय मंडल, जिला उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला प्रवक्ता शुभम यादव, जिला महासचिव सौगंध साह, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता हिमांशु यादव, मुनव्वर आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहिद्दीन, संतोष मंडल, कार्यालय सचिव गौरी शंकर यादव,, मोहम्मद मुख्तार शाह, गणेश यादव, प्रिंस मंडल ,जयनंदन यादव ,दिनेश ठाकुर समेत अन्य भी मौजूद थे. कार्यक्रम के अंत मे ओमप्रकाश मंडल को रंगरा से युवा राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया.