नवगछिया : जदयू जिलाध्यक्ष ने एसपी से सुरक्षा की लगाई गुहार.. किस्सा कुर्सी का

NEWS

नवगछिया । कुर्सी पर बैठने के लिए विधायक और पूर्व सांसद के बीच हुई तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। घटना के बाद जहां पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने एसपी को आवेदन देकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप विधायक पर लगाते हुए जाच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं शनिवार को जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती ने एसपी को आवेदन देकर जान रक्षा की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में उसने गणतंत्र दिवस पर हुई घटना का जिक्र करते हुए पूर्व सांसद पर आरोप लगाते हुए जान रक्षा की गुहार लगाई है साथ ही सुरक्षा की मांग की है। इसके साथ ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग भी जदयू जिलाध्यक्ष ने की है।

क्या है किस्सा कुर्सी का :

गणतंत्र दिवस पर नए पुलिस लाइन में एसपी के झंडा फहराने के पूर्व आगे की पंक्ति में कुर्सी पर बैठने को लेकर विधायक और पूर्व सांसद में कहासुनी हो गई थी। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि आवेदन को जांच के लिए एसडीपीओ के पास भेजा गया है।