नवगछिया : छात्राओं को दी मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी

EVENT

नवगछिया। इंटर स्कूल खरीक में मासिक धर्म को लेकर जागरूक करने के लिए खरीक पीएचसी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सिंह, एचएम सत्यजीत कुमार, हेल्थ मैनेजर मधुकांत झा, डॉ. सत्यपाल गुप्ता एवं बीसीएम समीना कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़े तथ्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसके दौरान सीएचओ ब्यूटी कुमारी एवं एएनएम अनुपम रंजन ने मौजूद छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता, स्वच्छता व सावधानियां की विस्तृत जानकारी दी गई।