नवगछिया : ताबतोड़ छपेमारी में पसराहा थानाध्यक्ष और अपराधियों के बीच हुए जम के मुठभेड़ में थानाध्यक्ष शहीद -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : भवानीपुर नारायणपुर और खगड़िया जिला के सीमा क्षेत्र में खगड़िया जिला के दुधैला दियरा में छपेमारी के क्रम में खगड़िया जिला के पसराहा थानाध्यक्ष और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह 35 के शहीद हो जाने की सूचना है. जानकारी मिली है कि पसराहा के थानाध्यक्ष गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के लिए खगड़िया जिले के ही दुधैला दियरा गए हुए थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिली है कि अपराधियों को जमानत मिली कि पुलिस का एक दल उनके पीछे है तो अपराधी भागने लगे इसके बाद पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया. जब अपराधी भाग नहीं पाए तो फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई. इसी दौरान जमकर हुई गोलीबारी में पसराहा के थानाध्यक्ष की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. सूचना मिली है कि पुलिस की गोली भी अपराधियों को लगी है.

चर्चा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी भी मारा गया और अपराधियों की गोली का शिकार एक सिपाही भी हुआ है जो गंभीर रूप से घायल है. देर रात समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर सिर्फ पसराहा थाना की पुलिस ही थी. जब की सूचना मिलते ही भवानीपुर के थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश और नवगछिया की एसपी निधि रानी, खगड़िया परबत्ता थाना पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी थी. भवानीपुर नारायणपुर के थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश ने पसराहा थानाध्यक्ष के मारे जाने की पुष्टि की है.