नारायणपुर । प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के अमरी गांव में बुधवार की सुबह करीब आठ बजे छत से बाढ़ के पानी में गिरने से मासूम की मौत हो गई। गांव में बाढ़ का पानी भरा है। नुरुद्दीनपुर गांव निवासी राणा कुमार ने अमरी गांव में अपना नया मकान बनाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राणा कुमार का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार छत पर खेल रहा था। इसी दौरान वह छत से नीचे बाढ़ के पानी में गिर गया। जब तक उसे निकाल कर डॉक्टर के पास ले जाते तब-तक उसकी मौत हो चुकी थी।
शहजादपुर पंचायत के मुखिया कैलाश भारती ने बताया कि घटना की सूचना बिहपुर थाना और नारायणपुर सीओ को दी गई है। सीओ विशाल अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद आवेदन देने पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

