नवगछिया : चौधरी टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

बिहपुर। प्रखंड अंतर्गत झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ चौधरी टोला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में प्रवचन सुनने को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Whatsapp group Join

झारखंड के देवघर से पधारे हिमांशु पांडेय महाराज ने भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवे दिन सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीला का वर्णन किया। अपने आसन से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीकृष्ण के बालरूप का दर्शन भी कराया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *