नवगछिया : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक धराया, दो फरार

Crime Reoprts

नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी कर बेचनेवाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है। आरोपी मकन्दपुर गोपालपुर का रहनेवला है। एसपी पुरण कुमार झा ने प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि बिशु राउत पुल के पास शाम की गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नवगछिया जीरोमाइल के तरफ से आ रहे

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोकने का इशारा करने पर मोटरसाइकिल सड़क किनारे छोड़कर तीनों भागने लगे। भागने वाले तीनो में से एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक अंकित कुमार सिंधिया से मकनपुर से भागने का कारण और भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने बताया कि उसके पास जो मोटरसाइकिल है

वह चोरी का है और भागने वाले व्यक्ति का नाम अमित कुमार पिता देवनंदन शाह, आशीष कुमार पिता स्वर्गीय राजेंद्र शाह दोनों सिंधिया मकनपुर गोपालपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने दोस्त अ के साथ घूम-घूमकर मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बेचने का धंधा करता है। मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पूर्व में नवगछिया थाना में दो बार जेल भी जा चुका है। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।