नवगछिया : चोरी का आरोप लगाकर नाबालिग को पीटा…दबंगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज-Nauagchia News

बिहपुर

खरीक | खरीक रेलवे स्टेशन से पूरब दिशा की ओर स्थित पूर्वी रेलवे केबिन के समीप एक गृह स्वामी द्वारा जबरन एक नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाते हुए दबंगई के साथ पीटकर सर फोड़ने का मामला प्रकाश में आया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल नाबालिग खरीक रेलवे स्टेशन नया टोला भवनपुरा निवासी रमेश कुमार (12) पिता छठ्ठू सिंह का खरीक पीएचसी में इलाज हुआ।यह घटना रविवार देर शाम की है।

वहीं अपने घायल पुत्र को काफी आरजू बिनती कर दबंगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज कराने पीएचसी आई उसकी मां मीरा देवी एवं बहन सीता देवी ने बताई कि 15 दिन पूर्व घटना स्थल के समीप एक घर में चोरी हुई थी।जो मेरे घर से करीब आधा किमी की दूरी पर स्थित है। जहां मेरा बेटा शाम में वाक करने गया था।