प्रखंड स्थित बापू मध्य विद्यालय दयालपुर का अाैचक निरीक्षण करने पहुंचे एमडीएम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष गुप्ता।उन्होंने स्कूल में साफ-सफाई, शिक्षक व छात्र उपस्थिति पंजी का भौतिक निरीक्षण किया। छात्राओं से एमडीएम के बारे में जानकारी ली जिस पर सभी छात्राओं ने कहा कि मध्याह्न भोजन ठीक से मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एचएम पंकज कुमार शर्मा से स्कूल में पठन पाठन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। रसोई वाटिका की स्थिती को देखा जिस पर मौके पर ही एचएम ने वाटिका की मरम्मत की मांग की। इसके बाद डीपीओ कन्या मध्य विद्यालय चकप्यारे पहुंचे। एचएम अनिल कुमार दीपक से स्कूल में एमडीएम, शिक्षक उपस्थिति पंजी व छात्र उपस्थिति के बारे में पूछा।

वहीं मौके पर प्रखंड साधनसेवी कृष्णा को निर्देश दिया कि प्रखंड के जिस भी स्कूल में चावल नहीं है वहां अविलंब चावल उपलब्ध कराएं। इस मौके पर शिक्षक संघर्ष समिति जिला सचिव श्यामनंदन सिंह समेत स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।














