गोपालपुर| गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढ़ियारी गांव में मंगलवार की देर रात को चार सौ रुपये नगद व चांदी के जेवर चुराने के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके बाद तीनों को बगीचे में ले जाकर आम के पेड़ में रस्से से बांध कर बंधक बना दिया। इस दौरान लोगों ने बच्चों की पिटाई भी की। कुछ लोगों के पहल के बाद तीनों बच्चों को छोड़ दिया गया।

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्रीकांत भारती ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया था। तब तक तीनों बच्चों को मुक्त कर दिया था। किसी भी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। पर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
