नवगछिया: एसपी प्रेरणा कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नवगछिया उपकारा में विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जेल के सभी बैरकों में सघन तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अभियान के दौरान सीसीटीवी फुटेज, कैदियों की आवाजाही, जेल कर्मियों की सतर्कता और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत निरीक्षण किया गया। कारा अधीक्षक से जेल प्रबंधन और सुरक्षा प्रणाली से संबंधित जानकारी ली गई।
इस अभियान में एसडीपीओ ओमप्रकाश, साइबर थाना के डीएसपी अभिषेक कुमार सहित नवगछिया अनुमंडल के कई थाना प्रभारी मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह छापेमारी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

