नारायणपुर। प्रखंड के कोसी दियारा वनमा, बलसरवा, कमलदाहा, गैरैया, सिरखंडी सहित अन्य बहियार में भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को ड्रोन से छापेमारी अभियान चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थानाध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा चुनाव व होली पर्व को लेकर शराब बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। किसानों से मिलकर उनकी समस्या सुनी गयी और समाधान का आश्वासन दिया गया। मौके पर इंस्पेक्टर नीलमणि सहित पुलिस बल मौजूद थे।
