नवगछिया । नवगछिया कचहरी परिसर में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भागलपुर निकाय चुनाव में उनकी पत्नी सविता देवी के हार के कारणों को बताते हुए कहा कि मेयर चुनाव में दो प्रत्याशियों ने करोड़ो रुपये किये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंडल ने कहा कि हमलोग पैसे वाली पार्टी नहीं हैं, पैसा दे कर वे लोग वोट नहीं लेते हैं। कहा कि हार के अन्य कारणों को बताते हुए कहा कि सभी प्रत्याशी काफी पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। वे एकाएक एक चुनावी मैदान में आये, यह भी एक कारण है।
मनमाने तरीके से चल रहा है ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य:
नवगछिया के पूर्वी केबिन पर बन रहे ओवर ब्रीज का निर्माण मनमाने ढंग से किये जाने की बात कही। कहा कि विभाग के अभियंता कार्य स्थल से अनुपस्थित रहते हैं। रात में काम होता है। ऐसे में मानक के अनुसार काम नहीं होता है। लेकिन यह चलेगा नहीं, घटिया काम किसी भी सूरत में होने नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नवगछिया भी आएंगे। शराबबंदी से हो रही मौत पर कहा कि बिहार में शराब बंद है। लेकिन जो भी लोग चोरी छिपे शराब पीते हैं, किसी तरह की घटना के लिये जो ऐसा करते हैं वे ही जिम्मेदार होंगे। किसी भी सूरत में शराब नहीं पीना चाहिये।
सत्संग में शामिल होंगे 15 से 20 लाख लोग:
नवगछिया में होने वाले तीन दिवसीय संत मत सत्संग के वार्षिक अधिवेशन को लेकर उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 15 से 20 लाख लोगों के शिरकत करने की संभावना है। श्री मंडल ने कहा कि तीन दिनों तक सभी श्रद्धालुओं के रहने, खाने और ठहरने की व्यवास्था की जाएगी। उन्होंने विधि व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर एसडीओ उत्तम कुमार से बात चीत की है. 600 चलंत शैचालय के सहित 1500 शौचालय की व्यवस्था करने को कहा गया है। विधि व्यवास्था ठीक रहे, इस पर पदाधिकारियों को ध्यान रखने को कहा गया है।
