नवगछिया : चार लाख लूट मामले में पांच हिरासत में, एक मोटरसाइकिल जब्त -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया  : नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड गणपति होटल के पास 19 सितंबर को दिन के तीन बजे अपराधियों द्वारा रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्रीपुर निवासी राजीव कुमार सिंह से हुए चार लाख के लूट मामले में नवगछिया पुलिस में पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही जानकारी के अनुसार नवगछिया पुलिस ने जिस बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था. उक्त सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया.

हालांकि इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी स्तर से पुष्टि नहीं की गई है. सूत्रों की मानें तो चार लाख की हुए लूट मामले का पुलिस आवेदन कर चुकी है. पुलिस लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है गिरफ्तार किए गए अपराधियों में नवगछिया एव पूर्णिया जिले के अपराधी शामिल हैं.