बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर पश्चिम केबिन के पास काली मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस घटना में आपदा मित्र मिठ्ठू रजक समेत दर्जनों लोग घायल हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना को लेकर आपदा मित्र मुख्तार खान ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहपुर पूर्वी केबिन, झंडापुर स्थित रेलवे गुमटी के पास वाहन चेकिंग के दौरान नामजद अभियुक्त छोटेलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

