नवगछिया : बिहपुर प्रखंड में चार नाला, दो सड़क व एक भवन निर्माण कार्य का पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शिलान्यास किया। योजना एवं विकास विभाग मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से एमएलसी निधि के लगभग 62,42,400 की लागत से होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौके पर झंडापुर पश्चिमी की मुखिया उषा देवी व वार्ड सदस्यों ने शिलापट का अनावरण किया। मौके पर शिव चौधरी, मो.शहीम, गोपाल चौधरी, गौरव, वार्ड सदस्य व कार्य एजेंसी एलएईओ के जेई प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।
शाहनवाज ने आमजनों से वर्चुअल संवाद भी किया। बताया गया कि झंडापुर में सामुदायिक भवन से मैनी के मील तक सड़क का निर्माण होगा।

