नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के बुद्धूचक गांव में पूर्व उप मुखिया चाको ठाकुर के घर के समीप चापाकल से पानी के बदले मोटे मोटे तरल पदार्थ निकलने हड़कंप मच गया। बुद्धूचक गांव गंगा नदी के समीप है। हालांकि गांव के लोगों को आशंका हुई कि कहीं कुछ चापाकल में गिरा तो नहीं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को दी। जानकारी मिलते ही पीएचडी विभाग के सहायक अभियंता के निर्देश पर कनीय अभियंता मधु कुमारी पानी जांच टीम के साथ मौके पर पहुंची और मौके पर से तरल पदार्थ एवं पानी का नमूना लिया।
कनीय अभियंता मधु कुमारी ने बताई कि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दे दिया गया है। वहीं सहायक अभियंता ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह तरल पदार्थ मेंढक का अंडा जैसा दिख रहा है। इसकी जांच करा लेते हैं।

