नवगछिया : घेराबंदी कर तीनों तस्कर को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

खरीक : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय पुलिस क्षेत्र के संदिग्ध शराब कारोबारी के संभावित ठिकानों पर लगातार धावा बोल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीन तस्कर शराब लेकर शराबियों को होम डिलीवरी कराने जा रहा है,

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीनों ध्रुवगंज गांव पार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं बिहपुर एएलटीएफ की टीम ध्रुवगंज गांव पहुँची, जहां घेराबंदी कर तीनों तस्कर को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार होने वालों में खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी मनोज साह, नागरटोला निवासी नीरज कुमार एवं कठेला निवासी दिलेश्वर दास उर्फ दिलो दास है। यह जानकारी देते थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।