नवगछिया : घरेलू विवाद में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी -Naugachia News

Crime Reoprts

रंगरा | घरेलू विवाद में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की है। जहां मुनेश्वर सिंह की पत्नी रूबी देवी (28 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि घटना के समय मैं गांव में किसी काम से गया था। मेरी मां और बच्चे दूसरे कमरे में थे। इसी बीच पत्नी ने फांसी लगा ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानेदार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं देर शाम महिला के मायके वाले पीरपैंती के मधुबन गांव से मुरली पहुंचे। मायके वालों ने बताया कि रूबी की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी।

मुनेश्वर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। हालांकि उन्होंने ससुराल वालों पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो महिला की हत्या की गई है। इस पर थानेदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामले का खुलासा होगा।