– अगर अभिभावक करते हैं विरोध तो मारपीट करने के बाद भीड़ में गुम हो जा रहे हैं उचक्के
नवगछिया – नवगछिया में आयोजित गौशाला मेला में उच्चकों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है. मेले में आने वाली लड़कियों और महिलाओं से खुलेआम अश्लील हरकत और छेड़खानी की जा रही है. अगर कोई अभिभावक विरोध करता है तो उच्चके द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट करने लगते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अधिकांश अभिभावक लोक लाज के डर से कुछ नहीं कर पाते है. मेले में अभद्र व्यवहार करने की खबर शनिवार को सोसल मीडिया में वायरल था. मामले पर नवगछिया के इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि सूचना गलत है. मेले में पुलिस की स्थायी प्रतिनियुक्ति है और गश्ती भी सघनता से की जा रही है.

