नवगछिया : गोपालपुर में बाढ़ में एक किशोरी डूबी.. रेस्क्यू शुरू

सूचना/खबरे

नवगछिया | गोपालपुर गांव में बाढ़ में एक किशोरी डूब गई। पार्वती कुमारी (13) इसी गांव के निवासी गोपाल सिंह की बेटी है। घटना की सूचना पर परिजन ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम ने कहा कि रविवार को भी किशोरी की तलाश की जाएगी।