नवगछिया : रक्तदान से समय रहते जरूरतमंदों की बचाई जाती है दान – शाहनवाज

सूचना/खबरे

नवगछिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार सोमवार को नवगछिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न जगहों पर सेवा कार्य किए गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन जिलाध्यक्ष रूपेश रूप की अध्यक्षता में किया गया।

पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उपस्थित सभी रक्तदान करने वालों रक्तवीरों का सम्मान करते हुए कहा कि दानों में सर्वश्रेष्ठ दान रक्तदान को कहा जाता है। इस कार्यक्रम में विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, महामंत्री मुकेश राणा, अभय राय, नंदनी सरकार, अजित कुमार, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।