खरीक : थाना क्षेत्र में इन दिनों एकबार फिर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। शनिवार की देर रात 14 नंबर सड़क स्थित विश्वकर्मा चौक पर संचालित एक पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के सामान उड़ा लिए। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार मीरज़ाफरी निवासी भरत कुमार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें कहा है कि मैं रोज की तरह शनिवार की रात भी गुमटी बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर ‘ जानकारी दी कि गुमटी का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद जब वहां पहुंचा तो देखा कि गुमटी का ताला कटा हुआ था और उसमें रखा लैपटॉप, भारी मात्रा में साबुन समेत अन्य समान गायब था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
