नवगछिया : पकरा गांव में छापेमारी में पुलिस ने तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद -Naugcahia News

Crime Reoprts

नवगछिया : पकरा गांव निवासी शातिर टुन्ना सिंह के घर पर हुई छापेमारी में पुलिस ने तीन पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि टुन्ना सिंह मौके से फरार हो गया है। जानकारी मिली है कि पुलिस के आने की भनक टुन्ना को पहले ही लग गयी और वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक टुन्ना सिंह अपने घर पर था और गांव में ही किसी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है। एसपी निधि रानी के निर्देश पर राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में टुन्ना की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की। टुन्ना के कमरे की तलाशी में पुलिस ने तीन कट्‌टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। टुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।