नवगछिया : जगतपुर पंचायत के गरैया में हुए भीषण अग्निकांड में एक बच्चे की मौत जाने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से अग्निपीड़ितों को कुछ नहीं मिला है. मालूम हो कि प्रशासनिक स्तर से चार परिवार को अग्निपीड़ितों की सूची में शामिल किया गया है जबकि पीड़ित परिवारों की कुल संख्या सात है. इधर जगतपुर पंचायत के मुखिया सोनी भारती ने निजी स्तर पर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुखिया सोनी भारती के निर्देश पर मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने सभी पीड़ितों के बीच दो हजार रूपये की नकदी, पांच किलोग्राम चूरा, दो किलोग्राम शक्कर, नमक, पलास्टिक सीट और कंबल के अलावा मृतक के परिवार को गर्म कपड़े का भी वितरण किया है. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, गौतम यादव, सीलो यादव, उपमुखिया कैलाश जी आदि अन्य भी थे.

