नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छठ्ठू सिंह टोला के पास टूटे पुलिया के समीप गंगा नदी की आयी बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान छठ्ठू सिंह टोला निवासी भगवान मंडल के पुत्र कृष्ण कुमार रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर से शौच के लिए छठ्ठू सिंह टोला के पास टूटी हुई पुलिया के समीप गया था। वहां उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने यह भी बताया कि डूबने के दौरान जब आसपास के लोगों में किशन को देखा तो उसे बचाने की कोशिश भी की।


लेकिन जब तक कृष्ण को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी। सूचना पर इस्माइलपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
