नवगछिया : गंगा का जलस्तर बढ़ने से सब्जी की फसल डूबने से किसान परेशान

सूचना/खबरे

नारायणपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रखंड के शहजादपुर पंचायत में लगभग दौ सौ एकड़ से अधिक जमीन पर लगी सब्जी की डूबने से किसान परेशान हैं। किसान चरितर मंडल, चन्द्रदेव मंडल, संजय मंडल सहित अन्य ने बताया कि कर्ज लेकर कद्दू, करेला, परवल सहित अन्य तरह की सब्जी लगाई थी जो डूबने लगी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचायत के मुखिया कैलाश भारती ने नारायणपुर बीडीओ हरिमोहन कुमार व प्रखंड कृषि पदाधिकारी से दूरभाष पर बातचीत कर जानकारी दी। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत करें फिर जिला प्रशासन से बातचीत कर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कोई समाधान निकाला जाएगा।