नवगछिया : खेत में फसल चराने से मना करना भारी पड़ गया.. कुल्हाड़ी से मारकर घायल

बिहपुर

बिहपुर। प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोडी निवासी दीना मंडल को खेत में फसल चराने से मना करना भारी पड़ गया। इस बात पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। इस बाबत दीना मंडल ने  केस दर्ज कराने को आवेदन दिया है। जिसमें उसने गांव के ही सुभाष यादव, मिथो यादव, विकला यादव एवं   बंगटा यादव को नामजद किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आवेदन में आरोप लगाया है कि  मेरा धान का खेत लरहा बहियार हरिओ मिलिक में है। मैं अपना खेत देखने गया था तो आरोपी मेरे खेत में धान की फसल चरा रहे थे। जब मैंने मना किया तो बंगटा यादव ने देसी पिस्तौल हम पर तान दिया और बोला साले को जान मार दो। इसी बात पर सुभाष यादव यादव ने जान मारने की नीयत से हमारे गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।


जो मेरे सिर पर लगा। हम बेहोश होकर गिर गये। उनलोगों ने मेरे पिताजी को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया। जब पिताजी ने बोला कि केस करेंगे तो मिथो यादव, विकला यादव ने कुल्हाड़ी से  मारना शुरू कर दिया। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।