नवगछिया : खरीक में सड़क हादसे में छात्रा घायल

सूचना/खबरे

नवगछिया : खरीक थाना क्षेत्र के नवादा गांव में मंगलवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से छठी कक्षा की छात्रा लक्ष्मी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने लक्ष्मी को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच, मायागंज में भर्ती कराया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लक्ष्मी के दायें पैर में गंभीर चोटें आयी हैं। परिजनों ने बताया कि स्कूल जाने के क्रम में टोटो ने छात्रा को धक्का मार दिया। जब स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी तो वे लोग वहां पहुंचे और छात्रा को इलाज के लिए अस्प्ताल पहुंचाया।