नवगछिया : खरीक बाजार निवासी पैक्स अध्यक्ष सह व्यवसायी मो. इलियास ने खरीक प्रमुख शंकर प्रा. यादव उर्फ दल्लू यादव दवा व्यवसायी शंभू झा, पंकज जा, विभूति झा, शेख सईद मो. दाउद समेत 11 लोगों पर नवगछिया न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। यह जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष के अधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय में दर्ज नालसी में पैक्स अध्यक्ष ने कहा है कि 4 मई की संध्या अपने बक्सा के दुकान पर बैठा था कि आरोपी एकजुट होकर लाठी डंडा के साथ आए और बोले कि दुकान खाली करो ,नहीं तो जान से मार देंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शंभू झा ने गले में गमछा लगाकर जान मारने की नीयत से गला दबाने लगा एवं अन्य आरोपियों ने दुकान में घुसकर गल्ला से 25000 निकाल लिया। हल्ला करने पर मेरा पुत्र एवं अन्य लोग दौड़े जिस पर मेरी जान बची। आवेदन में कहा है कि आरोपीयो ने सीओ एवं अन्य प्रशासन को मौके पर बुलाकर लिया, एवं आये पदाधिकारियो ने बिना नोटिस के जबरदस्ती दुकान का सब सामान फेकने लगा ।
विरोध करने पर प्रशासन धक्का-मुक्की करने लगा । इलियास ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद आरोपियो द्वारा किया जा रहा है उसका मामला न्यायालय मे लंबित है। न्यायालय मे दिये गए आवेदन मे आरोप लगाते हुए लिखा है कि आरोपियो के इशारे पर सीओ काम करते है ।

