विक्रमशिाला सेतु पर बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे एक-एक कर पांच ट्रकाें का टायर पंचर हाे गया। इन ट्रकाें के खड़े हाेते ही जाम लगा गया। देखते ही दिखते सेतु पर वाहनाें की कतार लग गर्इं। लाेग करीब 7 घंटे तक जाम से कराहते रहे। सुबह 8.30 बजे से सेतु पर गिट्टी से लदा ट्रक का ट्रायर पंचर हाे गया। इसके बाद एक के बाद एक गाड़ियां सेतु पर खराब हाेती चली गर्इ। किसी ट्रक का गुल्ला टूट गया, ताे किसी का टायर पंचर हाे गया। पांच वाहनाें में किसी में गिट्टी ताे किसी में बालू, छड़ सहित एक में दूध से भरा कन्टेनर था। गिट्टी अाैर बालू का ट्रक काे अाेवर लाेड पाया गया। सभी अाेवर लाेड ट्रक काे पुलिस ने जब्त कर फाइन वसूला। गिट्टी से भरे दाेनाें अाेवर लाेड ट्रकाें से 1 लाख 25 हजार रुपए का फाइन वूसला। जबकि बालू से लदा अाेवर लाेड ट्रक से 52 हजार 500 रुपए फाइन वसूले गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाइपास टाेल-प्लाजा के पास सड़क की मरम्मत काे लेकर रहा वन-वे
बायपास टाेल-प्लाजा के पास सड़क की मरम्मत के काम काे लेकर मार्ग काे वन-वे रखा गया। जगदीशपुर से अाने वाली वाहनाें काे मेन मार्ग से पास कराया गया। जबकि नगछिया की अाेर से अाने वाली वाहनाें काे जिच्छाे हाे कर चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी अारके झा ने बताया कि बायपास टाेल-प्लाजा के पास सड़क की मरम्मत काे लेकर मार्ग काे वन-वे रखा गया। वहीं सेतु पर कर्इ वाहन जाे अाेवर लाेड थे, इसमें खराबी अाेने के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

विक्रमशिला सेतु पर वाहनाें की खराबी के बाद बन गए 5 टर्निंग
जाम का अालम यह था कि किसी तरह एक ट्रक काे खींच कर रास्ते काे वन-वे शुरू किया गया, तब तक दूसरी गाड़ी खराब हाे गई। गाड़ियां खराब हाेने का सिलसिला सुबह से लेकर दाेपहर के 3 बजे तक चलता रहा। हालांकि जैसे-जैसे सेतु पर गाड़ियां खराब हाेती गई, पुलिस दल गाड़ियाें काे एक तरफ किनारे कर वन-वे रास्ता चालू रखा। लेकिन पांच वाहनाें की खराबी के बाद टर्निंग भी पांच हाे गए, इसलिए जाम काे राेक पाने में पुलिस दल काे बड़ी मुशकत करनी पड़ी। सेतु पर जाम के कारण इससे जाेड़ने वाले सभी मार्ग जाम की चपेट में रहा। नवगछिया, सबाैर, जगदीशपुर सहित भागलपुर का शहरी क्षेत्र में भी जाम की स्थिति रही। यातायात विक्रमशिला सेतु टीअाेपी प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि अाेवर लाेड ट्रक काे जब्त कर फाइन काटा गया है।
