नवगछिया : खरीक पावर सब-स्टेशन में शार्ट-सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा

सूचना/खबरे

खरीक : प्रखंड के कठेला गांव के समीप स्थित पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में गुरूवार की तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। जिसके कारण उपकेंद्र में मौजूद अफसरों एवं कर्मियों में अफरा- तफरी मच गई। इसके बार जेई राकेश रंजन ने घटना की जानकारी विभाग के सीनियर अफसरों को दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलने के कुछ देर बाद नवगछिया से दमकल टीम पहुंची और स्थानीय मानव बलों के सहयोग से काफी मशक्कत कर समय रहते आग पर काबू पाया गया। लिहाजा, बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अगर थोड़ा भी और विलंब होता तो पूरा उपकेंद्र जलकर खाक हो जाता। हालाकि, आग पर काबू पाने के पूर्व ग्रुप कंट्रोल का पैनल जल गया। जिसके कारण सुबह से ही दिन भर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही और पूरे प्रखंड के लोग परेशान रहें।

वहीं, आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट में आई फॉल्ट बताया जा रहा है। इधर, दिनभर बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित हुआ तो छात्रों की पढ़ाई बाधित हो गई। वहीं, देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल करने का स्थानीय अफसरों से आवश्यक पहल की जा रही थी।