नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के वार्ड में खरनई नदी हरिया पट्टी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग की लपटें अचानक दूर-दूर तक फैलने लगी जिससे बाजार पर आग लगने का खतरा मंडराने लगा। स्थानीय दुकानदारों के द्वारा इसकी सूचना नगर परिषद के अलावे नवगछिया एसडीओ को दी। स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुकानदारों ने बताया कि यहां कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रोज कुड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है जिससे हम लोगों को इस तरह की समस्या से हर हमेशा सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों एवं महिलाओं ने कहा कि अगर नगर परिषद द्वारा स्थाई रूप से इसका समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को फोन लगाया तो स्विच ऑफ बता रहा था
रोज-रोज इस तरह की समस्या से हम लोग घर में नहीं रह सकते हैं इसलिए नगर परिषद को कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। लोगों ने बताया कि कूड़े के ढेर के बगल में कपड़ा और रुई का मार्केट है अगर इसमें से थोड़ी भी चिंगारी उठकर कपड़े एवं रुई में पकड़ लेती है तो पूरा बाजार जल जाता।

आग लगने के बाद एसडीओ उत्तम कुमार ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आग लगानेवालों की पहचान करे उसपर धारा 107 कर तहत करवाई की जाएगी।
