नवगछिया : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान के प्राध्यापक प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार ठाकुर के सुपुत्र शुभम आनन्द का चयन फ्रांस सरकार की छात्रवृत्ति पर उच्च शिक्षा एवं शोध के लिए किया गया है। बता दें कि शुभम आनन्द आई आई टी से पीएचडी कर रहे अंतिम वर्ष के शोधार्थी हैं। उन्होंने एम. टेक् तक की शिक्षा एन आईटी से प्राप्त की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इनका पैतृक आवास नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के रंगरा है। वहीं इनके दादा स्व. अनिरुद्ध ठाकुर उच्च विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधानाध्यापक रहे । इनके इस चयन पर कई शिक्षविदों जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने इन्हें हार्दिक बधाई दी है इन्हें बधाई देने वालों में विधान पार्षद डॉ. संजीव सिंह, सीनेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा, डॉ. उग्र मोहन झा, डॉ.मोहन मिश्र, डॉ.संजय झा, मधुसूदन सिंह, डीन डॉ. उत्तम कुमार सिंह और सिंडिकेट सदस्य डॉ. शैलेश्वर प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
