नवगछिया : खंभे से टकराने पर कार में लगी आग एक घर मे भी लगी आग

NEWS

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालूचक में स्कूली बच्चों को लाने व पहुंचाने वाली अल्टो कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार से निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूल से घर लाया जाता है। शनिवार को बच्चों को लेकर जा रही कार की बिजली के पोल से ठोकर लग गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तार की चिंगारी से कार में आग लग गयी। आग लगने पर चालक संजय सिंह कार छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चों को सकुशल बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना गोपालपुर थाना में मौजूद अग्निशमन को दी गयी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में था। गोपालपुर थाना से फायर ब्रिगेड के चालक राकेश यादव, अग्नि सिपाही रंजन कुमार और गृहरक्षक नंदकिशोर मंडल ने आग पर काबू पाया। चालक राकेश यादव ने बताया कि एक घर में भी आग लगी थी। ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ी घटना होते-होते बची।