नवगछिया में नवगछिया क्रिकेट लीग के चयन शिविर का आयोजन आज तेतरी मैदान में किया गया। शिविर का उद्घाटन नवगछिया के डीएसपी ओम प्रकाश ने किया। इस मौके पर नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह भी मौजूद रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में नवगछिया क्रिकेट लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश गोस्वामी, सूरज लाठ, अजेश साहू, डॉ. अविनाश कुमार, विवेकानंद यादव, बबलू कुमार सहित कई खेल प्रेमी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
चयन शिविर के प्रथम चरण में गोपालपुर, रंगरा, इस्माइलपुर प्रखंडों एवं नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के पंजीकृत खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि पहले चरण में कुल 80 पंजीकृत खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में शेष प्रखंडों के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर नवगछिया क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
