नवगछिया: कोविड वार्ड में 21 बेड पर लगा सिलेंडर कोविड के तीसरे लहर के लिए तैयार

सूचना/खबरे

नवगछिया। कोरोना की तीसरी लहर की आहट सुनाई देने लगी है। बुधवार को भी अनुमण्डल अस्पताल में चार कोविड पॉजिटिव पाए गए। नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर में भी व्यवस्था शुरू होने लगी है। हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और आनन फानन मे कोविड केयर सेंटर में 21 बेडों पर ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया। वहीं अस्पताल में बेडों पर चादर डाला गया और कोविड केयर सेंटर की सफाई की गई और अन्य सभी सुविधाएं बहाल की गई। इसके अलावा चार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भी ऑक्सीजन से भरा हुआ है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई की नही है व्यवस्था :

अनुमण्डल अस्पताल में हाल में लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट पिछले दिनों ट्रायल में सक्सेस रहने के बावजूद ऑक्सीजन प्लांट से से ऑक्सीजन सप्लाय की कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। बुधवार को भी इसे स्टार्ट किया गया लेकिन इससे ऑक्सीजन सप्लाय की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं आक्सीजन प्लांट में पिछले दिनों ट्रायल में सेक्सस के बाबजूद टेक्कनेशीन की कमी के कारण उत्पादन शुरू नहीं किया जा सका है ।

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के सिंहा ने बताया कि कोविड केयर सेंटर के 21 बेड पर बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड मरीज को अस्पताल के कोविड केयर सेंटर पर भर्ती नहीं करना है। उसे होम आइसोलेशन में रखना है। विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती करना है।इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पटना को लिखा गया है।