नवगछिया में राष्ट्रीय सेवा योजना, जीबी कॉलेज नवगछिया और एचडीएफसी बैंक नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जीबी कॉलेज परिसर में एक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। शिविर के आयोजन में बैंक के अधिकारी नीलोत्पल मृणाल और रविकांत चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रक्तदान शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वालों में राजपति, विश्वजीत, बंटी, प्रणव, निर्मित, रोशन, दुनिया लाल, सचिन, उदय, अनुज, संकित, अंजार आलम, रोशन, अमर, रेहान, विनेश, साक्षी और रेशमा शामिल थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के इस योगदान की सराहना की।

