नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा दियारा पंचायत के अभिनंदन कुमार की पत्नी के मोबाइल पर फोन कर कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर ओटीपी मांगा गया। ओटीपी आते ही उसने ठगों को ओटीपी बता दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ओटीपी बताते ही बैंक खाते से ₹9000 कट गया। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि इसके उपरांत हमने साइबर थाना नवगछिया में भी आवेदन दिया है। महिला के द्वारा बताया गया कि हमलोगों से अनजाने में यह हो गया।
