नारायणपुर । प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय कर्मी रविन्द्र सिंह का भारतीय स्टैट बैंक सिहपुर मधुरापुर शाखा परिसर से 34 हजार पांच सौ रुपया उच्चके ने उड़ा लिया। कर्मी को जमा करने वक्त थैला में रुपया नहीं मिलने पर शाखा प्रबंधक व गार्ड को हल्ला कर बताया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलने पर भवानीपुर थाना के एसआई संजय कुमार मंडल पुलिस बल के साथ पहुंच कर बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें दो लड़के कॉलेज कर्मी के इर्द-गिर्द घूम कर रूपया लेकर फरार होते दिखे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि कॉलेज कर्मी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही।
