नवगछिया के स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजन, हिन्दी हमारे माथे की बिंदी-Naugchia News

EVENT

नवगछिया: रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें हिन्दी की महत्ता बताते हुए प्राचार्य विश्वास झा ने कहा कि इसे हिन्‍दी का दुर्भाग्‍य ही कहा जाएगा कि इतना समृद्ध भाषा कोष होने के बावजूद आज हिन्‍दी लिखते और बोलते वक्‍त ज्‍यादातर अंग्रेजी भाषा के शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया जाता है।

और तो और हिन्‍दी के कई शब्‍द चलन से ही हट गए।ऐसे में हिन्‍दी दिवस को मनाना जरूरी है ताकि लोगों को यह याद रहे कि हिन्‍दी हमारु राजभाषा है।और इसका सम्‍मन व प्रचार-प्रसार करना हमसबों का कर्तव्‍य है।वहीं निदेशिका शिखा विश्वास ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्‍दी दिवस मनाने के पीछे मंशा यही है।

लोगों को एहसास दिलाया जा सके कि जब तक वे इसका इस्‍तेमाल नहीं करेंगे।तब तक इस भाषा का विकास नहीं होगा।यह भाषा हमारे माथे कि बिंदी है।मौके पर प्राचार्य विश्वास झा,निदेशिका शिखा विश्वास,शिक्षक ऋषभ झा,संदीप कुमार,अंकित कुमार,शिक्षिका सपना पांडेय,आशा रानी,बबीता कुमारी उपस्थित थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!