नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला में महाशिवरात्रि कमिटी की नए कमिटी का गठन -Naugachia News

EVENT

नवगछिया : नवगछिया के श्री गोपाल गौशाला स्थित जगतपतीनाथ महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि कमिटी की मुख्य बैठक आहूत कर पुरानी कमेटी को निरस्त करने की घोषणा अरुण कसेरा ने किया. इसके बाद सर्वसम्मत नई कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया. उपाध्यक्ष के लिए गौतम यादव, रंजन केडिया, शर्मानंद भगत, सुशील जायसवाल उर्फ पप्पू, प्रभात कुमार उर्फ पप्पू यादव, पार्षद दीपक कुमार, अमित जायसवाल को बनाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम खंडेलवाल “बाबा” को महाशिवरात्रि कमिटी में महासचिव बनाया गया. पूर्व सचिव कृष्ण कुमार साह को उनकी उन्नत कार्यशैली को देखते हुए पुनः सचिव बनाया गया. अमर कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं उपकोषाध्यक्ष के लिए राजेश शर्राफ और लेखापाल के लिए सजन गुप्ता को मनोनीत किया गया. महादेव के प्रिय भक्त दिनेश कुमर उर्फ बाबा को व्यवस्थापक और उपव्यवस्थापक संतोष साह और नीरज जायसवाल को बनाया गया.

संस्था के द्वारा अभिभावक के रूप में महाशिवरात्रि कमिटी के संरक्षक के लिए गोपालपुर विधायक श्री नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, नगर पंचायत नौगछिया के पूर्व उपाध्यक्ष श्री कृष्णदेव यादव, श्री दसरथ भगत, श्री पवन कुमार चिरानिया, वरिष्ठ वकील श्री कौशल बाबू, श्री सजन चौधरी, श्री अरुण कसेरा एवं जद यू के जिलाध्यक्ष श्री चंदेश्वरी सिंह को मनोनीत किया गया. प्रवक्ता- श्रीधर महाराज, मीडिया प्रभारी- अशोक केडिया, सोशल मीडिया प्रभारी- संतोष गुप्ता को बनाया गया.