नवगछिया। नवगछिया के प्रथम शहीद मुंशी साह की जंयती के अवसर पर उनके प्रतिमा की स्थापना अमर शहीद मुंशी पुस्तकालय परिसर में किया गया। प्रतिमा का अनावरण सेवानिवृत्त व्यख्याता प्रो. हरिनन्दन प्रसाद ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार, ताइक्वांडो जिला संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद, पुस्तकालय कमेटी के अध्यक्ष आरपी राकेश, सचिव सदानन्द भगत, जयजय राम, नरेश भगत, मनोज साह, उपस्थित थे।
उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने कहा कि शहीद मुंशी नवगछिया के प्रथम शहीद थे जिन्होने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों को न्योछावर कर दिये। यह प्रतिमा आने वाले समय में नवगछिया के लोगों के बीच इस माटी में शहीद हुए शहीदों की बहादुरी के किस्से की जानकारी देगी।

