नवगछिया। नवगछिया के पकड़ा में हुए मारपीट में 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों में छह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों में एक पक्ष के दानिश राय, शिवम कुमार, छोटू कुमार, और अविनाश कुमार शामिल हैं। दानिश, शिवम और छोटू को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के फुदो राय, लूडो राय, कारे राय, गौरव राय, कुश कुमार, को अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। फुदो राय, कारे, और कुश को मायगंज अस्पताल रेफर किया गया।
