नवगछिया : जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के जिन किसानों का फसल नष्ट हो गया है। वैसे किसानों को कृषि विभाग की ओर से कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में वर्षा और नदियों के जलस्तर में वृद्धि से आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के क्षतिपूर्ति लिए किसान 31 अक्टूबर तक कृषि विभाग के https dbt agriculture bihar gov in पोर्टल पर अॉनलाइन आवेदन करेंगे। किसानों के आवेदन करने के बाद सबसे पहले कृषि समन्वयक आवेदन की जांच करेंगे।
फिर कृषि समन्वयक किसान के खेत पर जाकर साथ में फोटो लेकर विभाग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। फिर आवेदन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी के लॉगिन आइडी में चल जाएगा। इसके बाद आवेदन का जांच कर आवेदन डीएओ के आइडी में चल जाएगा।

