नवगछिया : कासिमपुर कदवा टोला का सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग

सूचना/खबरे

नवगछिया :कदवा दियारा पंचायत के वार्ड नंबर 4 कासिमपुर कदवा से ठाकुर जी कचहरी टोला कदवा को जोड़ने वाली सड़क कुछ स्थानीय लोगों ने जबरन बंद कर दिया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने लोक शिकायत निवारण में शिकायत दर्ज कराई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुनवाई के बाद ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्र प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि कनीय अभियंता द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया है, जिसमें कासिमपुर कदवा टोला में कच्चा रास्ता है, जो कचहरी टोला कदवा पीसीसी पथ से जुड़ा हुआ है। उसे पक्के पथ से जोड़ने के लिए सर्वे किया जा चुका है। विभाग से स्वीकृति उपरांत निविदा प्रकाशित कर कार्य करा लिया जाएगा।