नवगछिया: काला बिल्ला लगाकर किया विरोध.. नयी बहाली रोकने का प्रयास -Naugachia News

सूचना/खबरे

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया इकाई के सदस्यों ने बिहार सरकार द्वारा एसटेट परीक्षा परिणाम आने के पहले रद्द करने पर काला बिल्ला लगाकर एवं पट्टी बांध कर विरोध जताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि जब हाईकोर्ट का निर्णय 22 को आना था तो 16 को ही जल्दबाजी में एसटेट की परीक्षा रद्द क्यों की गयी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार परीक्षा रद्द कर नयी बहाली रोकने का प्रयास कर रही है। इसका जबाव देना होगा। अन्यथा अभाविप आंदोलन तेज करेगा। मौके पर सुजीत सिंह चौहान, कॉलेज अध्यक्ष अविश कुमार, नगर सह मंत्री पंकज कुमार, रवि कुमार, प्रवीण कुमार मौजूद थे।