नवगछिया – पूर्व घोषित भारत बंद को लेकर राजद, भाकपा माले और माकपा के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने एकजुट होकर जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया है. स्टेशन चौक से प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की गई और विभिन्न विपक्षी दलों के कार्यकर्ता मुख्यबाजार, वैशाली चौक, महराजी चौक गए और पुनः स्टेशन चौक पर पहुंच कर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अपने संबोधन में नेताओं ने सरकार की जम कर आलोचना की और पीएम मोदी को इस्तीफा दे देने की मांग भी की. प्रदर्शन में राजद के जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, मजदूर प्रोकोष्ठ के गौरीशंकर राय, भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, माकपा के विमल पोद्दार, उमेश मंडल, अजित विद्रोही समेत अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया.

